ऑपरेशन क्लीन स्वीप : ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की स्मैक जब्त 

ए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिह्नित किया

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख की स्मैक जब्त 

विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशन्स राहुल प्रकाश ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध इंटेलिजेंस विकसित करते हुए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिह्नित किया गया।

जयपुर। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिवदासपुरा में अवैध मादक पदार्थ तस्कर राहुल खरे, निवासी अकलेरा झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। यह बीते एक सप्ताह में नशा तस्करी के खिलाफ  चौथी बड़ी कार्रवाई है। विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशन्स राहुल प्रकाश ने बताया कि तस्करों के विरुद्ध इंटेलिजेंस विकसित करते हुए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिह्नित किया गया।

इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति झालावाड़ से जयपुर की ओर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इस पर सीएसटी टीम और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने कोटा से जयपुर आने वाले वाहनों पर निगरानी शुरू की। इस बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को चैक किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के सैंडल में सील करके छिपाई गई 79 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी मंदिर परिसरों में सैंडल की अदला-बदली कर मादक पदार्थ की डिलीवरी देता था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
सैफई की होली महोत्सव से अखिलेश यादव ने 2027 का ऐलान किया। सरकार बनाने का रास्ता यहीं से निकलेगा। बूथ...
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त