खेजड़ली के बलिदान की महागाथा का मंचन

नाटक तीन दृश्यों में पूरा हुआ

खेजड़ली के बलिदान की महागाथा का मंचन
नाटक का मंचन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने करवाया।

जयपुर। जवाहर कला केंद्र में पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन “वनरक्षण–रक्षा और बलिदान” नाटक का मंचन हुआ। नाटक का लेखन और निर्देशन रंगकर्मी अशोक राही ने किया। नाटक का मंचन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल व पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने करवाया। नाटक तीन दृश्यों में पूरा हुआ। 

पहला दृश्य
नाटक की शुरुआत जहरीली हवा और प्लास्टिक से प्रकृति हो रहे नुकसान को हास्य और व्यंग के माध्यम बताया गया।

दूसरा दृश्य
दूसरे दृश्य में बताया गया कैसे श्री राम ने अपने वनवास के दौरान प्रकृति से जो लिया उसे कैसे लौटाया। भगवान राम ने जल–जंगल–जमीन पर पहला हक वहां के आदिवासीयों का बताया ।
 
तीसरा दृश्य
तीसरे दृश्य में राजस्थान के इतिहास की अनूठी गाथा जो 1730 में जोधपुर के खेजड़ली में लिखी गई  कहानी को रंगमंच पर उतारा गया। मारवाड़ के अभय सिंह की सेना खेजड़ी वृक्ष काटने के लिए जब खेजड़ली पहुंची तो कैसे अमृता देवी  के नेतृत्व में 363 बिश्नोई  स्त्री–पुरुषों ने खेजड़ी वृक्ष को काटने के प्रतिरोध में खेजड़ी से लिपट कर अपनी जान की बाजी लगा कर जांभोजी के उपदेश “सिर सांटेै रुंख रहे तो भी सस्तो जाण” को सही साबित किया। गायक प्रियांशु पारीक गीतों ने भी कहानी को बांधे रखा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय