केन्द्रीय बजट तैयारी पर राज्य सरकार सक्रिय, विभागों से 30 नवंबर तक सुझाव तलब

गालरिया ने निर्देश दिए 

केन्द्रीय बजट तैयारी पर राज्य सरकार सक्रिय, विभागों से 30 नवंबर तक सुझाव तलब

केन्द्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के तहत राजस्थान सरकार ने सभी विभागों को 30 नवंबर तक अपने बजट संबंधी सुझाव भेजने के निर्देश दिए हैं। PSF वैभव गालरिया ने कहा कि सुझाव ईमेल [[email protected]] पर भेजे जाएं। इसका उद्देश्य विभागीय प्रासंगिक मुद्दों को केंद्र के प्री-बजट कंसल्टेशन में प्रभावी ढंग से पेश करना है।

जयपुर। केन्द्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। PSF वैभव गालरिया ने सभी विभागों को U.O. नोट जारी कर जानकारी दी कि केन्द्र सरकार जल्द ही प्री-बजट कंसल्टेशन शुरू करने जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार चाहती है कि हर विभाग अपने कामकाज की प्रासंगिकता, जरूरत और अहमियत से जुड़े सुझाव समय पर भेजें, ताकि उन्हें केन्द्र के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।

गालरिया ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने बजट संबंधी मुद्दे और सुझाव 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से भेज दें। सुझावों को ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भेजा जा सकता है। U.O. नोट में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने  के निर्देश भी शामिल हैं, जिससे राज्य के महत्वपूर्ण विषय केन्द्रीय बजट चर्चा में शामिल हो सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे