राज्य स्तरीय वन मेले शुरू : आदिवासी उत्पादों को मिलेगा बाजार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से 52 स्टॉल्स

प्रभावी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

राज्य स्तरीय वन मेले शुरू : आदिवासी उत्पादों को मिलेगा बाजार, प्रदेश के विभिन्न जिलों से 52 स्टॉल्स

वन विभाग राजस्थान की ओर से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिवालय नर्सरी जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वन मेले का सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

जयपुर। वन विभाग राजस्थान की ओर से प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिवालय नर्सरी जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वन मेले का सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले का अवलोकन करते हुए वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार यह वन मेला वन एवं वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ वनों से औषधियां व अन्य वन्य उत्पाद तैयार करने वाले आदिवासियों एवं स्थानीय समुदायों को आजीविका के लिए प्रभावी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

सरकार ने बनाई योजना 
मंत्री ने बताया कि आगामी समय में संभाग एवं जिला स्तर पर भी वन मेलों का आयोजन किया जाएगा तथा जयपुर में राष्ट्रीय स्तर के वन मेले की योजना भी राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही है। इस अवसर पर आरएफबीडीपी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्धन मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया।

52 स्टॉल्स लगाई 
मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों, वन मंडलों और संस्थाओं द्वारा शहद, जड़ी-बूटी, बांस उत्पाद, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प, औषधीय पौधे सहित करीब 52 स्टॉल्स लगाए गए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह मेला संरक्षण के साथ-साथ सतत आजीविका को बढ़ावा देने का सशक्त मंच है। विशेषज्ञ संवाद सत्रों के माध्यम से भी उपयोगी जानकारी दी जा रही है। मुख्य वन संरक्षक जयपुर रामकरण खेरवा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल