एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन

17 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज किया

एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में राज्य का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। गंभीर अवस्था में भर्ती 15 वर्षीय किशोर का सफल प्रत्यारोपण करने के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर गुरुवार, 17 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में राज्य का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। गंभीर अवस्था में भर्ती 15 वर्षीय किशोर का सफल प्रत्यारोपण करने के बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर गुरुवार, 17 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लाखों रुपये की लागत वाली यह जटिल सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAAY) के तहत मरीज के लिए पूरी तरह निशुल्क की गई। इस ट्रांसप्लांट के लिए लिवर 9 वर्षीय ब्रेन-डेड बच्ची के अंगदान से उपलब्ध हुआ। बच्ची के परिजनों की सहमति के बाद 29 अगस्त को जोधपुर से जयपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर को कम समय में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल प्रत्यारोपण किया।

अंगदान के बाद अंगों के आवंटन की प्रक्रिया संयुक्त निदेशक डॉ. चित्रा सिंह और SOTO राजस्थान की एसएमएस मेडिकल कॉलेज टीम ने पूरी की। यह राजस्थान का 86वां कैडेवर अंगदान था, जबकि एसएमएस अस्पताल में अब तक 37 कैडेवर अंगदान हो चुके हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे
ऑल राजस्थान एग्रीकल्चर ट्रेड एंड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेचंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) पेमेंट पर 0.4...
कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष
KPSC में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का दबाव, शिवकुमार से भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग
रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए
अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया, भारत समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ
एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं