लम्पी स्किन डिजीज को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती, गौवंशीय पशुओं से जुड़े वाहनों की जांच

वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

लम्पी स्किन डिजीज को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती, गौवंशीय पशुओं से जुड़े वाहनों की जांच
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गौवंशीय पशुओं के परिवहन की जांच तेज की। बीएनएसएस-2023 की धारा 163 के तहत गौवंशीय पशुओं की आवाजाही, पशु मेले, हाट और अनधिकृत परिवहन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया।

जयपुर। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन विभाग के उड़नदस्तों की ओर से गौवंशीय पशुओं को ले जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत गौवंशीय पशुओं की आवाजाही, पशु मेलों, पशु हाट और अनधिकृत परिवहन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद परिवहन उड़नदस्ते ऐसे वाहनों पर निगरानी रख रहे हैं। जांच के दौरान गौवंशीय पशुओं को परिवहन करते पाए जाने वाले ग्रामीणों और अन्य लोगों को रोका जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, गौवंशीय पशुओं की आवाजाही से लम्पी स्किन डिजीज के संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। उड़नदस्तों को प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में राज्य का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किया गया। गंभीर अवस्था में भर्ती 15 वर्षीय...
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं 
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बड़ी घोषणा, देशभर में चलाएंगे 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' मुहिम 
जयपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, स्वच्छता रथ रवाना
मैक्रॉन ने सरकार को दिया ईंधन संकट हल करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश, कहा- कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह जुटे
राजधानी जयपुर में मेहरबान हुए मेघराज: दोपहर बाद झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
बीसी के नाम पर सैकड़ों लोगों से 8 से 10 करोड़ की ठगी , मुकदमा दर्ज