बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर होगी सख्त कार्रवाई : कुसुम यादव

डेयरी बूथ की भी करें जांच

बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर होगी सख्त कार्रवाई : कुसुम यादव

इसके लिए मंगलवार से अवैध रूप से संचालित एवं खुले में मीट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अगर नियमों की अवहेलना कर दुकानें खोली जाएं तो सीज की कार्रवाई की जाए। 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में बिना लाईसेंस के संचालित मीट की दुकानों, होटल एवं रेस्टोंरेंटों सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम हेरिटेज मुख्यालय में लाइसेंस समिति की सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित मीट की दुकानों पर लाईसेंस नियमों की अवहेलना की जा रही है। इसकी नियमित रूप से शिकायत भी मिलती है। इसके लिए मंगलवार से अवैध रूप से संचालित एवं खुले में मीट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अगर नियमों की अवहेलना कर दुकानें खोली जाएं तो सीज की कार्रवाई की जाए। 

डेयरी बूथ की भी करें जांच
बैठक में महापौर यादव ने निगम क्षेत्र में आवंटित डेयरी बूथ के बारे में जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कई डेयरी बूथ निर्धारित स्थान पर नहीं हैं। इसके साथ डेयरी बूथ पर दूध बेचने के बजाए अन्य सामग्री बेची जा रही है। समिति चेयरमैन महेंद्र पहाड़िया और अधिकारी ऐसी डेयरी बूथ का सर्वे कर उन्हें चिन्हित करें और नियमों के विपरीत चल रही डेयरी बूथ पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही विवाह स्थलों का सर्वे कर लाइसेंस रिन्यू नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा