प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए होगा टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम लागू

विषयों पर एप्रोच के साथ कार्य करेंगे

प्रदेश के विद्यालयों में बालिकाओं के लिए होगा टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम लागू

सुरक्षा से जुड़ी बच्चों पर मेंटोर टीचर्स बालिकाओं से नियमित संवाद कर उनकी पढ़ाई और जीवन स्तर को सही करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की बातों पर फोकस करते हुए राज्य के पीएमश्री विद्यालयों में टीचर्स के माध्यम से विशेष मेंटोरशिप प्रदान करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से टीचर मेंटोरशिप प्रोग्राम फोर गर्ल्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को इन विद्यालयों को विकसित करने के लिए कहा गया है, यह वर्तमान राज्य सरकार के संकल्प पत्र में भी प्राथमिकता है। इसका प्रदेशभर की स्कूली छात्राओं को बेहतर सहयोग मिलेगा। इसके तहत इन स्कूलों में मेंटोर टीचर्स तैयार किए जाएंगे, जो बालिकाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर एप्रोच के साथ कार्य करेंगे। इसके तहत स्कूलों में बालिकाओं से किशोरावस्था, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी बच्चों पर मेंटोर टीचर्स बालिकाओं से नियमित संवाद कर उनकी पढ़ाई और जीवन स्तर को सही करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

यह है योजना 
मेंटोरशिप प्रोग्राम फोर गर्ल्स की शुरुआत पीएमश्री विद्यालयों से करते हुए इसे चरणबद्ध रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं विवेकानंद मॉडल स्कूलों के बाद अन्य सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में लागू करने पर शिक्षा विभाग योजना बना रही है। शासन सचिव नवीन जैन ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों योजन में प्रदेश से प्रथम चरण में चयनित 402 पीएम स्कूलों में शिक्षा विभाग यह प्रोग्राम लागू करने में लगा हुआ है। उन्होंने इन विद्यालयों को आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और समसा के अधिकारियों को साथ मिलकर एक टीम के तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा