शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर

शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर
सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा।

जयपुर। सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। दिलावर का तर्क है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और अन्य चीजें देखते रहते हैं। शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है।

अब कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ही स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति होगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रिंसिपल के पास फोन आएगा, वह शिक्षक को सूचना देगा। अगर बात करानी होगी तो कराएगा। पढ़ाने से पहले शिक्षक पढ़कर आएं। दिलावर ने कहा हम कोई बड़ा फैसला नहीं ले रहे हैं। जो पहले से नियम बने हुए हैं, उनकी पालना करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून नजदीक... नाले जाम, सफाई व्यवस्था हो रही बेहाल मानसून नजदीक... नाले जाम, सफाई व्यवस्था हो रही बेहाल
मानसून से पहले नालों की सफाई और मरम्मत को लेकर नगर निगम के दावे अधूरे नजर आ रहे। कई इलाकों...
आज का भविष्यफल     
Weather Update : उदयपुर में बारिश, जयपुर में बूंदाबांदी, अधिकांश जिलों में फिर बढ़ा पारा
दिल्ली के होटल में आग लगने से अजमेर के दंपती और किशनगढ़ के व्यापारी की मौत, पांच अन्य मृतक भी रिश्तेदार
सट्टा खेलते आठ सटोरिए गिरफ्तार : 27 हजार रुपए बरामद, जानें पूरा मामला
टीएमसी में विभाजन की अटकलें तेज: ऋतव्रत बनर्जी के समर्थन में आये 59 विधायक, नेतृत्व और असंतुष्ट गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
खाड़ी में महायुद्ध की शुरुआत: ईरान के केशम द्वीप पर अमेरिकी हमला, जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना