रेलवे ट्रैक पर मिला था युवक का शव : प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या, लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजने की दी थी धमकी

पोस्टमार्टम करवाकर शव को मुर्दाघर में रखवाया

मृतक भाई जितेन्द्र का कहना है कि लड़की के परिजनों ने भागचन्द की हत्या की और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।   

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में एक महीने पहले रेलवे ट्रैक पर मिले शव को लेकर परिजनों ने अब हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान भागचंद (27) निवासी गोविन्दपुरा के रूप में हुई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने बताया कि करीब एक महीने पहले रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव मिला था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भागचन्द का मकान मालिक के रिश्तेदार की लड़की से प्रेम-प्रसंग था।

इसी शक में छह अगस्त को लड़की की चाची और अन्य परिजनों ने उसे लड़की से बात करते देख मारपीट की और छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। मृतक ने उसी दिन अपने भाई पिंकराज को सूचना दी। इसके बाद वह हटवाड़ा जाने की बात कहकर निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। 7 अगस्त को सीतापुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव को मुर्दाघर में रखवाया। मृतक भाई जितेन्द्र का कहना है कि लड़की के परिजनों ने भागचन्द की हत्या की और शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।   

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान