मृतक के परिजन पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, मावड़ा खुर्द हत्याकांड के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो : जूली

नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज

ऐसी घटनाएं राजस्थान के गरीब, पिछड़े और दलितों के साथ हो रहे अन्याय और असमानता का प्रतीक है।  

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मावंडा खुर्द नीमकाथाना में अजय कुमार बलाई की निर्मम हत्या के लिए राज्य सरकार से त्वरित संज्ञान लेकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है। जूली ने कहा है कि घटना के विरोध में मृतक के परिजन पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

अप्रैल में घटी इस घटना के मामले में परिजनों की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के घटना के बाद अपने मित्रों को पूरी वारदात का ऑडियो वायरल करने के बावजूद आज तक पुलिस प्रशासन का कोई कार्यवाही नहीं करना प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रहा है। ऐसी घटनाएं राजस्थान के गरीब, पिछड़े और दलितों के साथ हो रहे अन्याय और असमानता का प्रतीक है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह