अतिवृष्टि से जनता कर रही त्राहिमाम, धरातल पर उतरकर सहायता करे सरकार : डोटासरा
किसानों के लिए राहत मुआवजा पैकेज की घोषणा
डोटासरा ने कहा है कि सरकार में केवल बैठकें करने से समाधान नहीं निकलेगा।
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने अतिवृष्टि के चलते प्रदेश में बने हालात पर सरकार से आग्रह किया है कि आपदा के समय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धरातल पर उतरकर पीड़ित परिवारों की सहायता करें। साथ ही, आर्थिक, पैकेज, जलभराव की निकासी के ठोस प्रबंधन और किसानों के लिए राहत मुआवजा पैकेज की घोषणा करें।
डोटासरा ने कहा है कि सरकार में केवल बैठकें करने से समाधान नहीं निकलेगा। प्रदेश की जनता अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से त्राहिमाम कर रही है। करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है। हजारों परिवार प्रभावित हैं और किसानों की फसलें पानी में बह गई है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। इसलिए जब तक पूरी सरकार खुद राहत बचाव के लिए मैदान में नहीं उतरेगी, तब तक पीड़ित परिवारों तक मदद नहीं पहुंचेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 11:36:22
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...

Comment List