विधानसभा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण मामला गूंजा, सरकार ने दिया कार्यवाही का दिया आश्वासन

चारागाह भूमि पर अधिकांश जगह कांग्रेस राज में कब्जे

विधानसभा में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण मामला गूंजा, सरकार ने दिया कार्यवाही का दिया आश्वासन

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश में चारागाह भूमि पर कब्जों का मुद्दा उठा। सरकार ने पंचायतीराज विभाग के माध्यम से अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में वैर उपखंड मुख्यालय में गौशाला की स्थापना को लेकर विधायक बहादुर सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान परेशान।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश में चारागाह भूमि पर कब्जों का मुद्दा उठा। सरकार ने पंचायतीराज विभाग के माध्यम से अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में वैर उपखंड मुख्यालय में गौशाला की स्थापना को लेकर विधायक बहादुर सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान परेशान है। किसान सर्दी में खेत पर रखवाली करता है। हर तहसील में चारागृह भूमि है, वहां क्यों गोशाला नहीं खुल सकती है। चारागाह भूमि पर अधिकांश जगह कांग्रेस राज में कब्जे हो चुके हैं।

मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जल्द ही कोई दिशा काम करेंगे। पूरक प्रश्न करते हुए बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे किए गए, उनको हटाया जाए। मंत्री ने जवाब दिया कि चारागाह भूमि पंचायत राज विभाग के अधीन आती है। ऐसी भूमि को चिन्हित करके हम पंचायत राज विकास विभाग से कहेंगे कि वह कब्जे हटाए। उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा कि जब तक चारागाह भूमि पर गौशाला नहीं बन रही है। तो क्या फसलों को जो नुकसान हो रहा है उसको देखते हुए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च