वन्यजीव गणना के आंकड़े सामने आए : केवलादेव उद्यान में शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या अधिक

विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की संख्या भी सामने आई

वन्यजीव गणना के आंकड़े सामने आए : केवलादेव उद्यान में शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या अधिक

डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि वाटर होल पद्धति से हुई वन्यजीव गणना में यहां सियार, जरख, जंगली बिल्ली सहित अन्य मांसाहारी वन्यजीवों की संख्या 529 दर्ज की गई।

जयपुर। वन विभाग की ओर से पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में वाटर होल पद्धति से वन्यजीव गणना कराई गई थी। इसी तरह भरतपुर स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में इस गणना के आंकड़े सामने आए हैं। पता लगा है कि यहां मांसाहारी वन्यजीवों की अपेक्षा शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है। वहीं इस गणना में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की संख्या भी सामने आई है। 

डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि वाटर होल पद्धति से हुई वन्यजीव गणना में यहां सियार, जरख, जंगली बिल्ली सहित अन्य मांसाहारी वन्यजीवों की संख्या 529 दर्ज की गई। वहीं पक्षियों की संख्या पर नजर डालें तो केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में सारस, इंडियन लॉन्ग बिल्ड वल्चर, इजिप्शयन वल्चर, मोर सहित अन्य पक्षियों को मिलाकर कुल संख्या 459 सामने आई है। इसके साथ ही चीतल, सांभर, काला हरिण, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंघा, जंगली सुअर सहित अन्य शााकाहारी वन्यजीवों की संख्या 3,411 है। 

मांसाहारी में सबसे अधिक सियार 
यहां वाटर होल पद्धति से हुई वन्यजीव गणना में सियार (जैकाल) की संख्या सबसे ज्यादा रही। यहां इस दौरान 468 नर और मादा सियार गिनती में आए। वहीं 17 जरख, 18 जंगली बिल्ली सहित अन्य मासाहारी वन्यजीव शामिल हैं। 

शाकाहारी जीवों में चीतलों की संख्या सबसे ज्यादा
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में हुई वन्यजीव गणना में चीतलों की संख्या 2516 दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त सांभर 20, काला हरिण दो, नीलगाय 588, जंगली सुअर 241, सेही 39 सहित अन्य शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या शामिल है।

Read More प्रदेश में आग उगलती गर्मी, बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण