भगवान को नोटिस देने वाला अधिकारी निलंबित, नोटिस में कहा गया- भगवान ने जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर अपराध किया है

एक साल का साधारण कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान

भगवान को नोटिस देने वाला अधिकारी निलंबित,  नोटिस में कहा गया- भगवान ने जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर अपराध किया है

सड़क सीमा में बने मंदिर को हटाने के लिए भगवान को नोटिस देकर जवाब मांगने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी अरूण कुमार पूनियां को शुक्रवार को निलंबितकर दिया। इस संबंध में जेडीए सचिव निशांत जैन ने आदेश जारी किए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया था कि भगवान ने जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर अपराध किया है, इस अपराध में एक साल का साधारण कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है।

जयपुर। सड़क सीमा में बने मंदिर को हटाने के लिए भगवान को नोटिस देकर जवाब मांगने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी अरूण कुमार पूनियां को शुक्रवार को निलंबितकर दिया। इस संबंध में जेडीए सचिव निशांत जैन ने आदेश जारी किए हैं। पूनियां ने जयपुर के वैशाली नगर के गांधीपथ स्थित शिव मंदिर को हटाने को लेकर 21 नवंबर को भगवान शिव को नोटिस जारी किया था।

इसके साथ ही 28 नवंबर तक स्वत: ही निर्माण को हटाने के भी निर्देश दिए थे। नोटिस में यह भी कहा गया था कि भगवान ने जेडीए की जमीन पर अतिक्रमण कर अपराध किया है, इस अपराध में एक साल का साधारण कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने का भी प्रावधान है। भगवान को नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों को इसको मुद्दा बनाया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए जेडीए प्रशासन ने प्रवर्तन अधिकारी को निलंबित कर दिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित