7वें राजरंगम में नाटक ‘काल पुरुष: क्रांतिकारी वीर सावरकर’ का मंचन 

‘एनिमी ऑफ द पीपल’ का मंचन

7वें राजरंगम में नाटक ‘काल पुरुष: क्रांतिकारी वीर सावरकर’ का मंचन 
प्रकाश परिकल्पना पवन शर्मा, चित्र निर्माण संयोजक संदीप महेन्द्र सहित अन्य भी नाटक में अपना योगदान दिया। 

जयपुर। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सलाम करने के साथ 7वें राजरंगम् (राजस्थान रंग महोत्सव) का गुरुवार को आगाज हुआ। संस्कृति मंत्रालय और एक्टर्स थिएटर एट राजस्थान की ओर से 5 दिवसीय महोत्सव का आयोजन जवाहर कला केन्द्र में किया जा रहा है। पहले दिन महोत्सव के निर्देशक चन्द्रदीप हाडा के निर्देशन में नाटक ‘कालपुरुष : क्रांतिकारी वीर सावरकर’ का मंचन हुआ। जिसकी कहानी जयवर्धन ने लिखी है। नाटक में वीर सावरकर की जीवन गाथा को मंच पर साकार किया गया। शाम 6.30 बजे योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में ‘एनिमी ऑफ  द पीपल’ नाटक खेला जाएगा।

नाटक में निर्देशक डॉ.चन्द्रदीप हाडा ने वीर सावरकर की भूमिका निभाई। अन्य कलाकारों में मोनिका भार्गव सिंह, दिलीप सिंह, देवांश गोधा, सुरूची शर्मा, देवेंद्र सिंह शेखावत, प्रकाश चन्द्र सैनी, संजय व्यास, नितेश कुमार जोसफ सहित अन्य शामिल रहे। प्रकाश परिकल्पना पवन शर्मा, चित्र निर्माण संयोजक संदीप महेन्द्र सहित अन्य भी नाटक में अपना योगदान दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार