राष्ट्रपति राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं

15 जुलाई को जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं

राष्ट्रपति राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची। मुर्मू के यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंची। मुर्मू के यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी अगवानी की और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा तथा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद में राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर भी श्री मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।

मुर्मु विधानसभा में पुन: आरम्भ हो रहे आठवें सत्र में विशेष संबोधन देंगी। इस मौके पर मिश्र, डॉ. जोशी सहित विधायक आदि मौजूद रहेंगे।      राष्ट्रपति जयपुर से सीकर जिले में स्थ्ति प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगी और वहां दर्शन और आरती करेंगीं। उनका शाम को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान द्वारा जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हो रहे सेमिनार को संबोधित करना भी प्रस्तावित है।

राष्ट्रपति का गुरूवार एवं शुक्रवार को रात्रि विश्राम राज भवन में रहेगा। वह 15 जुलाई को जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं