जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां

दर्शकों को मिला राष्ट्रनिर्माण का संदेश

जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
संगीत नाटक अकादेमी के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत जयपुर में नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी' का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रियदर्शिनी मिश्रा द्वारा निर्देशित इस नाटक ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर गहरा आत्ममंथन प्रस्तुत किया।

जयपुर। संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के अंतर्गत बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में देशभक्ति पर आधारित नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी' का प्रभावशाली मंचन किया गया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा अवार्डी रंगकर्मी प्रियदर्शिनी मिश्रा के लेखन एवं निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम इतिहास के साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर गंभीर आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के तत्वावधान में तथा क्यूरियो अ परफॉर्मिंग आर्ट सोसाइटी की प्रस्तुति के रूप में आयोजित इस नाटक को दर्शकों ने भावपूर्ण तालियों के साथ सराहा। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से वर्तमान की चुनौतियों तक नाटक की शुरुआत वर्तमान समाज के उस यथार्थ से हुई, जहां ईर्ष्या, लालच, भेदभाव और स्वार्थ जैसी

प्रवृत्तियां सामाजिक ताने बाने को कमजोर करती दिखाई देती हैं। इन परिस्थितियों से व्यथित भारत का मार्मिक संवाद दर्शकों को यह सोचने पर विवश करता है कि क्या यही वह भारत है, जिसके लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इसके बाद कथा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में प्रवेश करती है और मंगल पांडे से लेकर अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, साहस और बलिदान को सशक्त रंगमंचीय भाषा में प्रस्तुत करती है। युवा पीढ़ी को दिया आत्ममंथन और राष्ट्रनिर्माण का संदेश नाटक का केंद्रीय संदेश यह रहा कि आज देश को बाहरी शत्रुओं से अधिक भीतर पनप रही सामाजिक बुराइयों से संघर्ष करने की आवश्यकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया