पीकेसी-ईआरसीपी के तीसरे चरण का कार्य 25 मई से होगा शुरू, गलवा से बीसलपुर बांध तक होगा काम

गलवा से ईसरदा बांध तक 27 किलोमीटर में कार्य किया जाएगा

पीकेसी-ईआरसीपी के तीसरे चरण का कार्य 25 मई से होगा शुरू, गलवा से बीसलपुर बांध तक होगा काम

जल संसाधन विभाग के तहत संशोधित परियोजना पीकेसी--ईआरसीपी के (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) के तीसरे चरण का कार्य 25 मई से शुरू होगा

जयपुर। जल संसाधन विभाग के तहत संशोधित परियोजना पीकेसी--ईआरसीपी के (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) के तीसरे चरण का कार्य 25 मई से शुरू होगा। 4690 करोड़ रुपए की इस योजना के तहत मेज नदी से गलवा बांध तक 35 किलोमीटर, गलवा से बीसलपुर बांध तक 71 किलोमीटर और गलवा से ईसरदा बांध तक 27 किलोमीटर में कार्य किया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत कुल 30 संरचनाओं का निर्माण किया जाना है, जिसमें शुरुआती चरण में 10 संरचनाओं को तैयार किया जाएगा। इस चरण के लिए कुल 1600 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण आवश्यक है, जिसमें से 350 हेक्टेयर सरकारी भूमि का अधिग्रहण पहले ही पूरा हो चुका है। लगभग 1000 हेक्टेयर निजी भूमि और वन विभाग की 170 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अंतिम चरण में है। परियोजना के दौरान 18 से अधिक स्थानों पर सड़क कटाव होगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस चरण का कार्य जून 2028 तक पूरा हो जाए, जिससे क्षेत्रीय जल आपूर्ति और सिंचाई में सुधार हो सके।

Tags:   pkc ercp

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय