70 फिट सूखे कुएं में गिरा चोर

कुएं में फेंका चोरी का सामान लेने उतरते समय रस्सी टूटने से चोर अंदर जा गिरा।

70 फिट सूखे कुएं में गिरा चोर
जयपुर। कानोता इलाके में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में शुक्रवार रात एक चोर गिर गया। कुएं में फेंका चोरी का सामान लेने उतरते समय रस्सी टूटने से चोर अंदर जा गिरा।

जयपुर। कानोता इलाके में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में शुक्रवार रात एक चोर गिर गया। कुएं में फेंका चोरी का सामान लेने उतरते समय रस्सी टूटने से चोर अंदर जा गिरा। शनिवार सुबह कुएं से चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्‌ठा हुए। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। वहीं चोटिल होने पर उसे प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया।


पुलिस ने बताया कि कुएं में गिरने से जाहरा सवाई माधोपुर निवासी नरेश महावर (35) पुत्र मगन्य महावर चोटिल हो गया। सुबह करीब 8 बजे रघुनाथपुरा खातियों की ढाणी में स्थित 70 फीट गहरे कुएं से एक युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कुएं में युवक के गिरे होने के पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत कर नरेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प राहुल गांधी ने विजय से की मुलाकात : मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा, चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विशाल प्रदर्शन करने का लिया संकल्प
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर राजनीतिक हालात पर...
कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर