जेकेके में तीन दिवसीय सूफी फेस्टिवल संपन्न, सूफी सुरों और कथक की छटा में सजी राष्ट्रीय एकता की शाम

सभागार में देशभक्ति की भावना को प्रखर कर दिया

जेकेके में तीन दिवसीय सूफी फेस्टिवल संपन्न, सूफी सुरों और कथक की छटा में सजी राष्ट्रीय एकता की शाम

जेकेके में गुरुवार की शाम सूफियाना रंग, अध्यात्मिकता और भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस तीन दिवसीय सूफी फेस्टिवल का समापन सुरों की महफिल और मोहक कथक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। पूरे सभागार में संगीत, नृत्य और जज्बातों का ऐसा रसानुभव छाया कि दर्शक हर प्रस्तुति में एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश महसूस करते रहे।

जयपुर। जेकेके में गुरुवार की शाम सूफियाना रंग, अध्यात्मिकता और भारतीय सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस तीन दिवसीय सूफी फेस्टिवल का समापन सुरों की महफिल और मोहक कथक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। पूरे सभागार में संगीत, नृत्य और जज्बातों का ऐसा रसानुभव छाया कि दर्शक हर प्रस्तुति में एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश महसूस करते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर सूफी-कव्वाल शाने आलम साबरी एवं उनके साथियों की प्रस्तुति से हुई। उनकी ओर से प्रस्तुत हिंदू मुसलिम एक ही थाली में खाए, ऐसा हिन्दुस्तान बना दे या अल्लाह... जैसे कलाम ने एकता और इंसानियत की पुकार को और अधिक दृढ़ता से उजागर किया।

वहीं धर्म मेरा इंसानी लिखना.. मुझको हिंदुस्तानी लिखना जैसे सन्देशपूर्ण गीत ने सभागार में देशभक्ति की भावना को प्रखर कर दिया। दूसरी प्रस्तुति में कथक नृत्यांगना मीनू गारू और उनके समूह ने मंच पर सुर-लय-ताल की सौंदर्यपूर्ण अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। गुरु पं. कृष्ण मोहन महाराज की ओर से रचित गजल पर नृत्यांगना ने वियोग और प्रेम के सूक्ष्म भावों को सजीव किया, जबकि ए री सखी पिया घर आए... में मिलन की उमंग को सहजता से अभिव्यक्त किया। त में छाप तिलक सब छीनी रे... पर दी गई प्रस्तुति से कार्यक्रम का रंगारंग समापन हुआ। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना