टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद अपनी पीठ खुद थपथपाने में लगी पुलिस

टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध रोकने में नाकाम है और केवल गिरफ्तारी का श्रेय ले रही है। हालिया हत्याओं, लूट और गोलीकांड का हवाला देते हुए जूली ने बीट व्यवस्था व खुफिया तंत्र को विफल बताया और भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा।

अलवर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अलवर की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। जूली ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करके वारदात रोकना है। उन्होंने कहा कि अलवर में लगातार गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद अपनी पीठ खुद थपथपाने में लगी है। 

जूली ने भूगोर के छात्र की हत्या, पेट्रोल पंप सेल्समैन पर गोलीबारी, व्यापारी की हत्या, वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) अधिकारी के घर हुई लूट और शहर में हुई बड़ी चोरी जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी घटनाएं जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की बीट कांस्टेबल व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और खुफिया एजेंसी (आईबी) तंत्र भी प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहा है। खुफिया तंत्र और बीट व्यवस्था मजबूत होती, तो कई वारदातों को होने से पहले रोका जा सकता था।

जूली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा विधायक ही गौ शालाओं के नाम पर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, तो आम लोगों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अलवर आने पर स्थानीय भाजपा नेता केवल उनकी मौजूदगी दर्ज कराने में लगे रहते हैं। जूली ने कहा कि बैठकों के बजाय विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था की प्रभावी निगरानी पर ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि धरातल पर कोई खास काम दिखाई नहीं दे रहा है।

 

Read More कांग्रेस में गुटबाजी : बाड़मेर और अजमेर में अंदरूनी खींचतान आई सामने, नेताओं ने पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा तक पहुंचाई शिकायतें

Tags: tikaram

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया