आईपीएल टिकट ब्लैक करते दो गिरफ्तार, 56 टिकट और कार बरामद

मैच जयपुर में 28 अप्रैल को एसएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा

आईपीएल टिकट ब्लैक करते दो गिरफ्तार, 56 टिकट और कार बरामद

डीसीपी गौतम ने कहा कि संदीप के पास राजस्थान रॉयल्य बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच के 40 टिकट 2400 रुपए प्रति टिकट की दर वाले थे, जिनके सीरियल नम्बर 164433 से 164472 तक हैं।

जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में पुलिस ने दो लोगों को आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी करने पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार देर रात टिकट ब्लैक करते सीएसटी टीम ने पकड़ा था। इनसे आईपीएल की 56 टिकट और कार बरामद की है। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी संदीप नाटाणी (45) नाटाणियों का रास्ता चौड़ा रास्ता कोतवाली और चंद्र प्रकाश (26) कंवर नगर ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर सेंट्रो कार समेत इनके पास मिले दो सफेद लिफाफों में आईपीएल क्रिकेट मैच के राजस्थान रायल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के 56 टिकट बरामद हुए। आईपीएल क्रिकेट मैच जयपुर में 28 अप्रैल को एसएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा।

डीसीपी गौतम ने कहा कि संदीप के पास राजस्थान रॉयल्य बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच के 40 टिकट 2400 रुपए प्रति टिकट की दर वाले थे, जिनके सीरियल नम्बर 164433 से 164472 तक हैं। चंद्र प्रकाश के पास मिले लिफाफे को चैक किया तो उसमे इसी मैच के 16 टिकट, जिसके सिरियल नम्बर 164543 से 164558 तक बरामद किए। जिनकी बाजार कीमत प्रति टिकट 3200 रुपए है। आरोपियों ने टिकटों को प्रिंट रेट से अधिक कीमत में बेचना कबूल किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग