ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित

स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो सकेगी

ओडीओपी नीति के तहत दौसा से बालोतरा तक आधुनिक लैब, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस होंगे विकसित
राजस्थान की ‘एक जिला एक उत्पाद’ नीति के तहत पांच जिलों में 18.19 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी। दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा में कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और आधुनिक वेयरहाउस विकसित किए जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान सरकार कीएक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) नीति अब प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव V. Srinivas की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति ने प्रदेश के पांच जिलों में 18.19 करोड़ रुपये लागत की 5 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के लिए पहले चरण में 10.76 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर, टेस्टिंग लैब और आधुनिक वेयरहाउसिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो सकेगी।

दौसा में 3.30 करोड़ रुपये से टेक्नोलॉजी फैसिलिटेशन सेंटर बनेगा, जिससे स्टोन उत्पादों की कटिंग, डिजाइन और फिनिशिंग में सुधार होगा। चूरू में लकड़ी आधारित हस्तशिल्प उत्पादों के लिए 2.5 करोड़ रुपये लागत की बीआईएस टेस्टिंग लैब और सीजनिंग सुविधा स्थापित होगी। डीडवाना-कुचामन में 5.05 करोड़ रुपये से सीएनसी मशीन टेक्नोलॉजी सेंटर, फलोदी में सोनामुखी उत्पादों के लिए 2.35 करोड़ रुपये की क्लाइमेट-कंट्रोल्ड वेयरहाउसिंग सुविधा तथा बालोतरा में करीब 5 करोड़ रुपये लागत का टेक्सटाइल डिजिटल प्रिंटिंग कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला