गलता गेट से भूमिगत मेट्रो का आगाज, 1511 करोड़ से बनेगा 3.80 किमी का कॉरिडोर, जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने का लक्ष्य

टनल बोरिंग मशीन 'प्रताप' द्वारा सुरंग निर्माण की शुरुआत

गलता गेट से भूमिगत मेट्रो का आगाज, 1511 करोड़ से बनेगा 3.80 किमी का कॉरिडोर, जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने का लक्ष्य
जयपुर में मेट्रो के फेज 1 सी के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक भूमिगत सुरंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गलता गेट स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) 'प्रताप' का शुभारंभ किया। इससे परकोटे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

जयपुर। जयपुर मेट्रो के विस्तार की दिशा में शनिवार को एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गलता गेट स्थित गलता जी मेट्रो स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के संचालन के साथ भूमिगत सुरंग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। फेज 1 सी के तहत बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक 3.80 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्ग का निर्माण करीब 1511 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो विस्तार का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस परियोजना में करीब तीन किलोमीटर भूमिगत मेट्रो मार्ग और 0.80 किलोमीटर एलिवेटेड मेट्रो मार्ग शामिल है। 

गलता गेट पर भूमिगत स्टेशन बनाया जाएगा। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि सुरंग निर्माण के लिए टीबीएम का संचालन शुरू कर दिया है। मशीन जून जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। इसके बाद नई सुरंग को मौजूदा फेज 1 बी से जोड़ा जाएगा। पूरी परियोजना जुलाई 2028 तक पूरी करने का लक्ष्य है। गालरिया ने बताया कि फेज 1 डी के तहत मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे तक करीब 1.35 किलोमीटर एलिवेटेड मेट्रो मार्ग और एक स्टेशन का निर्माण जारी है। इस खंड को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दोनों परियोजनाएं पूरी होने पर ट्रांसपोर्ट नगर से मानसरोवर तक मेट्रो संपर्क मजबूत होगा।  

आधुनिक तकनीक से बनेगी भूमिगत सुरंग: फेज 1 सी परियोजना के तहत मेट्रो का विस्तार बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक किया है। इसमें एलिवेटेड और भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शामिल है। सुरंग निर्माण के लिए अत्याधुनिक टीबीएम प्रताप का उपयोग होगा। परकोटे को जाम से राहत की उम्मीद: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि मेट्रो विस्तार से जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे शहरवासियों को आवागमन के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। खासकर परकोटे में यातायात जाम की समस्या को कम करने में मेट्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। फेज 1 सी परियोजना पूरी होने के बाद बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच मेट्रो संपर्क मजबूत होगा। 

एक दिन में करीब 100 मीटर करेगी खुदाई: गलता गेट से बड़ी चौपड़ तक करीब 2.2 किमी लंबी रेल लाईन की खुदाई का काम करीब आठ से नौ महीने में पूरा हो पाएगा। इस खुदाई में काम आने वाली प्रताप मशीन प्रतिदिन करीब 100 मीटर की खुदाई करेगी। करीब 100 फीट नीचे बना स्टेशन- गलता गेट पर मेट्रो स्टेशन पर करीब 100 फीट खुदाई की गई है और यहां से बड़ी चौपड़ तक जाने वाली मेट्रो लाईन की खुदाई शुरू की। 

Read More राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ
अडानी समूह द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान टर्मिनल-1 का...
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब
राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
नेपाल: बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लोग लापता, लापता लोगों की तलाश में जुटी टीमें
विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की