जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ

पार्किंग और खान-पान की दरों में हुई बढ़ोतरी

जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ
अडानी समूह द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान टर्मिनल-1 का नवीनीकरण, डिजी यात्रा जैसी आधुनिक सुविधाएं, 100% नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग और बेहतर कनेक्टिविटी हासिल की गई। हालांकि, यात्रियों के लिए पार्किंग और खान-पान का खर्च काफी बढ़ गया है।

जयपुर। अडानी समूह द्वारा जयपुर हवाई अड्डे के संचालन को शनिवार को पांच वर्ष पूरे हो गए। समूह ने 11 अक्टूबर 2021 को एयरपोर्ट का संचालन संभाला था। इन पांच वर्षों में यह राजस्थान के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर चुका है। अक्टूबर 2024 में टर्मिनल-1 को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के रूप में शुरू किया गया। इसके अलावा जनरल एविएशन टर्मिनल और ओपन एक्सेस फ्यूल फार्म भी चालू हो चुके हैं। टर्मिनल-2 के विस्तार पर जोर है, ताकि यात्री क्षमता और सुविधाएं बढ़ सकें। प्रस्तावित एकीकृत कार्गो टर्मिनल से कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों की सुविधा के लिए डिजी यात्रा, सेल्फ-बैगेज ड्रॉप और सीयूएसएस मशीनें लगाई गई हैं। साथ ही फास्टैग सुविधाएं और वाई-फाई कियोस्क भी शुरू किए गए हैं। जयपुर एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण डायवर्जन हब भी है। पर्यावरण के मोर्चे पर एयरपोर्ट पर शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। इसे जल सकारात्मक (वाटर पॉजिटिव) मान्यता मिली है, जबकि एसीआई ग्रीन एयरपोर्ट अवॉर्ड में रजत सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रबंधन का फोकस यात्री सुविधाओं के साथ कनेक्टिविटी और क्षमता बढ़ाने पर है। हालांकि एयरपोर्ट पर पार्किंग के साथ खान-पान और खरीदारी भी महंगी हो गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के नेता सोमवार को नई दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।...
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका
पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार
बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान, वन विभाग एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार निगरानी
800 रुपये की नौकरी से महानायक बनने तक का सफर, 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन