वंदन-अभिनंदन प्री मानसून : अजमेर, टोंक, कोटा, बांसवाड़ा, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश

बिजली गिरने से तीन की मौत, राजसमंद में बरसाती पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चे डूबे

वंदन-अभिनंदन प्री मानसून : अजमेर, टोंक, कोटा, बांसवाड़ा, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई।

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को शुरू हुआ प्री-मानसून का दौर सोमवार को भी कई जिलों में दिखाई दिया। सोमवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़ और अलवर में बरसात हुई। राजसमंद में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। वहीं बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बारां के अटरू थाना इलाके में दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गए। मृतकों में चेतन 30 वर्षीय और शिवप्रसाद 55 वर्ष की मौत हो गई है। कोटा के कैथून इलाके में पेड़ पर बिजली गिरने पर हुई तेज आवाज से दुकान पर बैठा बुजुर्ग पन्नालाल अचेत हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारिश के बीच सोमवार को कोटा बैराज के दो गेट को 15 मिनट के लिए खोला गया। इस दौरान दोनों गेट को दो से तीन फीट तक खोलकर 5 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। अजमेर में तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई और सड़कों पर वाहन फंस गए।

पूर्वी हवा हुई एक्टिव, अब आगे बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी हवा के एक्टिव होने के साथ अब मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं 20 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। साथ ही 20-21 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार है।

बारिश ने गिराया पारा, ठंडक का हुआ एहसास
प्रदेश में पिछले तीन दिन से चल रहे बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी जयपुर में भी दिनभर उमस के बाद देर शाम शहर के कई इलाकों में करीब 30 मिनट तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना गया। इससे पहले रविवार देर रात टोंक, कोटा, जैसलमेर, भीलवाड़ा, दौसा सहित कई जिलों में बारिश हुई। भीलवाड़ा में देर रात आंधी और बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई।

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश राजसमंद इलाके में हुई। यहां 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, करौली, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा सहित कई जिलों में 25 से 70 एमएम तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Read More एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं