जल संसाधन विभाग ने निविदा प्रावधानों में किया संशोधन, 4 करोड़ तक के कार्यों में अनावश्यक आपूर्ति पर लगेगी रोक

पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा

जल संसाधन विभाग ने निविदा प्रावधानों में किया संशोधन, 4 करोड़ तक के कार्यों में अनावश्यक आपूर्ति पर लगेगी रोक

जल संसाधन विभाग ने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और वास्तविक कार्यों की प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए  निर्देश जारी किए हैं

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता और वास्तविक कार्यों की प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 4 करोड़ तक की निविदाओं में वाहन, पी.ओ.एल., ड्राइवर, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि जैसे कार्य से असंबंधित प्रावधान केवल अतिआवश्यक स्थिति में ही शामिल किए जा सकेंगे।

विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव भुवन भास्कर की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि ऐसे प्रावधान निविदा दरों को प्रभावित कर सकते हैं और वास्तविक निर्माण या कार्य निष्पादन से इनका कोई सीधा संबंध नहीं होता। इसलिए अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि यदि इन प्रावधानों को शामिल करना जरूरी हो, तो इसके लिए संबंधित संभागीय मुख्य अभियंता या अतिरिक्त मुख्य अभियंता से पूर्वानुमति लेना आवश्यक होगा। यह कदम विभागीय कार्यों में व्यय की दक्षता बढ़ाने, भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन