Weather Update : मानसून विदा होते ही राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Weather Update : मानसून विदा होते ही राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार
मानसून की विदाई के बाद राजस्थान में मौसम गर्म। कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा। राजस्थान-पाकिस्तान सीमा के आसपास एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 20-30 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाएं चल रही।

जयपुर। राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अक्टूबर की शुरुआत में ही कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन में गर्मी का असर महसूस हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा के आसपास एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। इसके कारण सतही स्तर पर दिन के समय करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थमने से भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आसमान साफ रहने के साथ दिन में तेज धूप रहेगी। हालांकि आगामी दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप