Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 

जयपुर संभाग के एरिया में ऊंचाई पर हल्के बादल

Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 

प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।

जयपुर। प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। वहीं, 22 और 23 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज से एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है।

इस सिस्टम के असर से बीकानेर, जयपुर संभाग के एरिया में ऊंचाई पर हल्के बादल छाने और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। इसके असर से राज्य में सर्दी का प्रभाव सुबह-शाम कम होगा। जबकि 22 से 24 जनवरी के बीच एक दूसर पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम का असर राजस्थान में ज्यादा रहने की संभावना है, जिसके असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
बचपन में होने वाला रूमेटिक फीवर भारत जैसे देशों के लिए अब भी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है। साधारण गले के...
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर माइंस विभाग एक्टिव मोड में, एआई से खनिज खोज, जीएसआई सहयोग से कोर लाइब्रेरी स्थापना की तैयारी
एकादशी पर शहर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन करने‌ उ‌मड़े‌ भक्त 
फुलेरा दूज 19 फरवरी को : विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त, रिकॉर्ड तोड़ शादियों की तैयारी
आरबीआई ने संजय अग्रवाल को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ पद पर तीन वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति की दी मंजूरी, नियुक्ति19 अप्रैल 2026 से होगी प्रभावी