वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए जिला मुख्यालयों पर 28 मई को होगा कार्यशालाओं का आयोजन

विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए जिला मुख्यालयों पर 28 मई को होगा कार्यशालाओं का आयोजन

जिला स्तरीय कार्यशालों में लगभग 75 से 300 प्रतिभागियों  की भागीदारी के अतिरिक्त जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य सदस्य की उपस्थिति रहेगी।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 28 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करवाई जाएगी। निदेशक बचनेश अग्रवाल ने इस बारे में सभी जिला कलेक्टरों को जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक, योग प्रशिक्षक, आहार विशेषज्ञ, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिलाधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, परामर्शदाताओं के अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे तथा वरिष्ठ नागरिकों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

जिला स्तरीय कार्यशालों में लगभग 75 से 300 प्रतिभागियों  की भागीदारी के अतिरिक्त जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य सदस्य की उपस्थिति रहेगी। कार्यशाला में जिला विशेषयोग्यजन पुनर्वास केंद्र एवं प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र के माध्यम से आवश्यकतानुसार आंकलन पश्चात सहायक उपकरण और उपकरणों के वितरण के लिए शिविर और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक जानकारी और सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-मित्र सेवा प्रदाता भी मौजूद रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ