भगवानपुरा विद्यालय सड़क मार्ग का मामला : शिक्षा की डगर मुश्किल, कीचड़, गंदगी से आफत, आठ गांवों के लोगों का है आवागमन

कीचड़ से राहगीर गिरकर हो रहे चोटिल

भगवानपुरा विद्यालय सड़क मार्ग का मामला : शिक्षा की डगर मुश्किल, कीचड़, गंदगी से आफत, आठ गांवों के लोगों का है आवागमन

गांव वालों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

खानपुर।  खानपुर के पास ग्राम भगवानपुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने मेन रोड पर इतना कीचड़ व गंदगी हो रही है कि छात्र व छात्राओं तथा स्कूल के स्टाफ को आने में व जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड से आठ गांवों के व्यक्ति का आवागमन है जो कि इस कीचड़ के कारण परेशान है। इसके लिए गांव वालों ने कई बार प्रशासन को अवगत करा दिया है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस सड़क मार्ग पर गड्ढे तो हो ही रहे है तथा गिट्टी व रेत फैली हुई है। वहीं सड़क मार्ग पर जमा पानी के कारण कीचड़ जमा हो जाने के कारण फिसलन हो रही है । इस कारण से राहगीर कई बार गिरकर चोटिल हो गए है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। इस सड़क मार्ग की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

मैं भगवानपुर का निवासी हूं और मैं मेरे लिए सुविधा ना चाह कर केवल बालक बालिकाओं के लिए सुविधा के लिए गुजारिश करता हूं कि इस कीचड़ व रोड की गंदगी पर ध्यान देकर बालक व बालिकाओं के लिए शिक्षा ग्रहण करने पर उत्पन्न हो रहे व्यवधान का हल करें। 
- मनोज नागर, कस्बेवासी 

मैं रोजाना मेरी साइकिल से स्कूल आता हूं और जाता हूं अब तो रोड इतना खराब हो चुका है कि साइकिल से आने-जाने में भी मुझे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
- मयंक नागर, छात्र  

अभी तो रोड की इतनी हालत खराब है कि व्यक्ति पैदल भी नहीं चल सकता यदि व्यक्ति पैदल चलता है तो उसके पूरे ही कपड़े खराब हो जाते हैं और साइकिल वह गाड़ी से चलने वाला कभी भी फिसल सकता है कई बार तो इस रोड पर दुर्घटनाएं हो चुकी है।  
- नरेंद्र नागर, ग्रामीण 

Read More युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला

यह रोड भगवानपुर का मेंन रोड है जिससे लगभग आठ गांवों के व्यक्ति निकलते हैं और यह गांव किसान वर्ग का है किसान वर्ग के व्यक्तियों के लिए खानपुर आने-जाने के लिए इस रोड से संपर्क होना जरूरी है और यह रोड इतना खराब हो चुका है कि गांव वालों का खानपुर से संपर्क टूट चुका है।  निवेदन है कि इस गंदगी व रोड की समस्या का समाधान किया जाए। 
- संदीप नागर, ग्रामीण 

Read More राजस्थान विधानसभा : उप तहसील क्रमोन्नत मुद्दे पर सदन में नोंक-झोंक, मंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन 

ग्राम पंचायत पैमाइश के लिए मांग कर चुकी है। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। 
- शीला मीणा, प्रशासक  ग्राम पंचायत भगवानपुरा

Read More स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

ऐसे तो यह कार्य पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है पर प्राथमिक तौर पर गिट्टी डलवाकर छात्र व छात्राओं की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
- हेमराज कपूर तहसीलदार खानपुर

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान