चौमहला में रोडवेज बसों का टोटा, यात्री निजी वाहनों के भरोसे

रोडवेज बसें बंद होने से ग्रामीणों को उठानी पड़ रही परेशानी

चौमहला में रोडवेज बसों का टोटा, यात्री निजी वाहनों के भरोसे

क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि शटल सेवा पुन: शुरू की जाए।

चौमहला। चौमहला उपखण्ड के चौमहला, गंगधार  में रोडवेज की बसों का अभाव होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के अभाव में मजबूरन यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वही चौमहला से लम्बी दूरी की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। झालावाड़ चौमहला बस भी गत एक पखवाड़े से बंद है। क्षेत्र में रोडवेज की बसे नहीं होने से रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पाएगा। झालावाड़ से चौमहला-कुण्डला -दुधालिया मार्ग को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा लगभग 40 वर्षों पूर्व राष्ट्रीयकृत घोषित किया जा चुका है। आज के समय में इस मार्ग पर रोडवेज की सेवाएं बिल्कुल खत्म सी हो गई है।  राजस्थान रोडवेज की सेवाएं बंद होने से महिलाओं, विकलांगों, छात्रों, मासिक पास धारियों एवं वृद्ध जनों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। 

क्षेत्र के नागरिकों की लम्बे समय मांग है कि इस मार्ग पर पुन: राजस्थान रोडवेज की सेवाएं उपलब्ध कराई जाए तथा रोडवेज के पास जो परमिट है बारां-रतलाम, बारां-आलोट, चौमहला-इंदौर, कुंडला-आगर,  झालावाड़-प्रतापगढ़ के साथ ही चौमहला-डग कि शटल सेवा पुन: शुरू की जाए। वर्तमान में मात्र झालावाड़ रतलाम,झालावाड़ चौमहला बस ही संचालित है। झालावाड़ चौमहला बस भी गत 20 दिनों से बंद है। चौमहला से लम्बी दूरी की कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को टुकड़ो में यात्रा करनी पड़ती है जिसमे अतिरिक्त समय व धन खर्च होता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिको कि ओर से लंबे समय से उन्हेल नागेश्वर से सांवरिया जी, उदयपुर तथा उन्हेल नागेश्वर से नाकोड़ा जी के लिए बस शुरू करने की मांग की जा रही है। लंबी दूरी की बसे चलने से यात्रियों को लाभ होगा और श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ जैसे विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ से लोगों को सुविधा मिलेगी।

झालावाड़ से दोपहर 12.30 बजे चलने वाली बस गत 20 दिनों से बंद है जिस कारण यात्री परेशान हो रहे इस बस को आए दिन बंद कर दिया जाता है , इसे सुचारू रखा जाए। 
- मुकेश शर्मा, स्थानीय निवासी

चौमहला से लंबी दूरी की बसे संचालित नही होती, जिससे यात्रियों को टुकड़ो-टुकड़ो में यात्रा करनी पड़ती है। जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता है। चौमहला से लम्बी दूरी की बसें चलना चाहिए।
- राजेश जैन, अध्यक्ष होटल व्यवसाय संघ

Read More प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?

क्षेत्र में रोडवेज बसों का अभाव  है। जिससे यात्रियों को रोडवेज बसों की सुविधा नही मिल पा रही है। चौमहला में रोडवेज बसों का अभाव है यहां से लम्बी दूरी की बसे चलनी चाहिए। 
- गुलजार एच जिनवाला, स्थानीय निवासी

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

जैन तीर्थ नागेश्वर पार्श्वनाथ से नाकोड़ा व पुष्कर ,साँवरियाजी के लिए रोडवेज की बसें चलनी चाहिए, जिससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिल सके। 
- धर्मचन्द जैन, सचिव नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन तीर्थ उन्हेल नागेश्वर

Read More राजस्थान विधानसभा : वित्तीय संसाधन और गुणावगुण आधार पर खुलेगा औषधालय, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिया जवाब 

डग, चौमहला, उन्हैल सहित क्षैत्र में राजस्थान रोडवेज की बसो के संचालन के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए मंत्रीजी व अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
- कालूराम मेघवाल, विधायक डग

मैं छुट्टी पर था, झालावाड़ चौमहला बस क्यों बंद है, जानकारी करता हूं , झालावाड़ डिपो के लिए बसों की डिमांड की है, कितनी बसें मिलती है उसके बाद बसों का विस्तार किया जाएगा। 
- पवन सेनी, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो झालावाड़

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं