हार्डवेयर की दुकान में रखे सिलेंडर में धमाका : व्यापारी जिंदा जला, शव 20 फीट और दुकान का शटर 60 फीट दूर मिला 

आसपास की दुकानों में भी नुकसान

हार्डवेयर की दुकान में रखे सिलेंडर में धमाका : व्यापारी जिंदा जला, शव 20 फीट और दुकान का शटर 60 फीट दूर मिला 

झुंझुनूं के खेतड़ी कस्बे में हार्डवेयर दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से व्यापारी शंकर सैनी (28) की जिंदा जलकर मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि शटर 60 फीट दूर जा गिरा। हादसे में पास की बुक शॉप भी जल गई। पुलिस के अनुसार पेंट या थिनर से आग तेजी से फैली। फोरेंसिक जांच जारी है।

झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी कस्बे में एक हार्डवेयर की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से व्यापारी जिंदा जल गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोहे का शटर 60 फीट और दुकानदार 20 फीट दूर जाकर गिरा। मंगलवार देर रात खेतड़ी में हुई इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने बताया की घटना निजामपुर मोड पर रात 2 बजे की है। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे व्यापारी की मौत हो गई। ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को व्यापारी शंकर सैनी (28) दुकान से करीब 20 फीट दूर पड़ा मिला। अस्पताल में उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि व्यापारी की मौत दुकान में ही हो गई थी। दुकान के पास रहने वाले नरेंद्र सैनी ने बताया-रात 2 बजे तेज धमाके से पूरी कॉलोनी दहल गई। बाहर आकर देखा तो गली के बाहर स्थित हार्डवेयर की दुकान से आग की लपटें उठ रहीं थी। धमका इतना तेज था कि आसपास की दुकान के कांच टूट गए।

पेंट या थिनर के सम्पर्क में आने से आग तेजी से फैली :

पुलिस ने सम्भावना जताई कि धमाके के बाद दुकान में रखे पेंट या थिनर से आग तेज से फैल गई। हार्डवेयर शॉप में फैली आग की चपेट में एक बुक शॉप भी आ गई  उसमें भी काफी नुकसान हुआ है।  हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह