पत्नी के साथ मिलकर ले रहा था घूस, झुंझुनूं में पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एवं उसकी पत्नी 60 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

पत्नी के साथ मिलकर ले रहा था घूस, झुंझुनूं में पीएचईडी का अधिशासी अभियंता एवं उसकी पत्नी 60 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के 5 लाख 54 हजार रुपये के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुंनू द्वारा कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

झुंझुनूं।  झुंझुनूं एसीबी टीम ने बुधवार को कार्रवाई कर रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुंनू को उसकी पत्नी  इन्द्रा सहित परिवादी से 60 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की झुंझुंनू इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के 5 लाख 54 हजार रुपये के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में रामसिंह अधिशासी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खण्ड खेतड़ी, जिला झुंझुनूं द्वारा कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।


इस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन कर रामसिंह पुत्र  नौरंग सिंह निवासी देदूसर नवलगढ़, झुंझुनूं हाल निवासी न्यू कॉलोनी, गली नं० 2 नोर्थ पिलानी, झुंझुनूं को अपने निवास पर परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी टीम के पहुंचने पर आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी इन्द्रा ने रिश्वत राशि मकान के एक कमरे में स्थित चारपाई के नीचे फेंक दिये, जहां से रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में  इन्द्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम एन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल