Jodhpur Road Accident : जोधपुर बस हादसे में 18 की मौत, मोदी ने जताया दुख ; खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर

काफी मशक्कत कर शवों को निकाला बाहर 

Jodhpur Road Accident : जोधपुर बस हादसे में 18 की मौत, मोदी ने जताया दुख ; खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर
दो सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत। एक हादसा फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड पर और दूसरा चांपासर के पास हुआ। पहला हादसा शाम साढ़े छह बजे के आस-पास हुआ, जबकि दूसरा रात दस बजे के लगभग। हादसे में मरने वालों की पहचान जोधपुर के सूरसागर स्थित नैणची बाग के निवासियों के रूप में हुई है। दूसरे हादसे में मरने वाले झुंझुनूं के रहने वाले हैं।

जोधपुर। जोधपुर के निकट फलोदी जिले में रविवार देर शाम और रात में दो सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई। एक हादसा फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भारतमाला रोड पर और दूसरा चांपासर के पास हुआ। पहला हादसा शाम साढ़े छह बजे के आस-पास हुआ, जबकि दूसरा रात दस बजे के लगभग। हादसे में मरने वालों की पहचान जोधपुर के सूरसागर स्थित नैणची बाग के निवासियों के रूप में हुई है। दूसरे हादसे में मरने वाले झुंझुनूं के रहने वाले हैं।

मतोडा के पास टैंपो ट्रैवेलर खड़े ट्रेलर में घुसा, 15 की मौत : थानाधिकारी अमानाराम ने बताया कि यहां बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रेवलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी शवों को पहले ओसियां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में रात तक जोधपुर भेजा गया। 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

काफी मशक्कत कर शवों को निकाला बाहर 
थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ओवर टेक से हादसे की आशंका : थानाधिकारी के अनुसार हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हादसा कैसे हुआ, मगर आशंका है कि यह दुर्घटना किसी गाड़ी को ओवर टेक करते समय हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रक ढाबे के आगे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था। आगे चल रहे ट्रक से तीसरे लेन में से ओवरटेक कर रही थी। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर टकरा गया।

Read More NEET में चयन, फिर भी छात्रा ने मौत को लगाया गले: पिता की पिस्टल से की आत्महत्या

मृतकों में इनकी हुई पहचान
उर्मिला पत्नी रामसिंह, गीता पत्नी गोविंद सिंह, सज्जन पत्नी ओमप्रकाश, गुंजन पत्नी उमेश, लता पत्नी छंवरलाल, टीना पत्नी विनोद, दीनदयाल की पत्नी, दिनेश की पत्नी, सानिया पत्नी दिलीप, तारा पत्नी राजेंद्र एवं मधु पत्नी रविंद्र के रूप में की गई है। थानाधिकारी अमानाराम ने बताया कि कुछ मृतकों की पहचान की जा रही है। बस चालक की भी मृत्यु हो गई है। जोधपुर सूरसागर से 18 महिलाएं गई थी। कपिल मुनि आश्रम में कार्तिक स्नान के लिए गई महिलाओं ने अपना ग्रुप फोटो भी खिंचवाया था, जो कि रात में वायरल हुआ। इसमें महिलाओं के साथ एक बच्ची भी नजर आ रही है।

Read More कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी

मोदी ने जताया दु:ख, अनुग्रह राशि की घोषणा की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फलौदी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, राजस्थान के फलौदी जिले में हुए हादसे में जान-माल की हानि से दु:खी हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।  

Read More अग्निपथ पर फिर गरमाई सियासत, युवा कांग्रेस बोली- छह साल की सेवा नहीं, पूरी योजना वापस लो

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण