बेरहम शिक्षक : चौथी कक्षा की छात्रा के चेहरे और पीठ पर छड़ी की मार, राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर का मामला

पीड़ित बालिका ने बताया कि वह कक्षा में अन्य बच्चों के साथ पढ़ रही थी

बेरहम शिक्षक : चौथी कक्षा की छात्रा के चेहरे और पीठ पर छड़ी की मार, राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर का मामला
राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर में कक्षा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को शिक्षक ने इस बेरहमी से पीटा कि उसके चेहरे से खून बहने लगा

हिंडौन सिटी। राजकीय प्राथमिक स्कूल जेवर में कक्षा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को शिक्षक ने इस बेरहमी से पीटा कि उसके चेहरे से खून बहने लगा। घटना 18 सितंबर की बताई गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभी तक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नोटिस देकर इतिश्री कर ली है। पीड़ित बालिका ने बताया कि वह कक्षा में अन्य बच्चों के साथ पढ़ रही थी। तभी स्कूल टीचर रामेश्वर प्रसाद कोली आया और उसके बाल पकड़कर खड़ा कर दिया। 

टीचर ने छडी से उसके गाल और उसके बाद पीठ पर दो-तीन छड़ी मारी, इससे उसके चेहरे से खून बहने लगा और पीठ लाल हो गई। सूचना पर बच्ची का पिता घर पहुंचा और बालिका अस्पताल ले गया। बाद में वह रिपोर्ट दर्ज कराने हिंडौन सदर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने शाम तक थाने में उसे बिठाकर रखा और अंत में जांच की बात कहकर घर भेज दिया। इधर आरोपी शिक्षक ने कहा कि उस दिन मैं स्कूल में अकेला था, इस कारण तनाव में था। मैं बच्ची को छड़ी से नहीं पीटना चाहता, लेकिन गलती से उसके चेहरे पर छड़ी से चोट लग गई। 

Tags: teacher

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रतापनगर थाने में तैनात ASI सुखदेव जाट को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप। आरोपी ने...
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट