कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार से टकराई फॉर्च्युनर, मामी-नानदे की मौत, 9 घायल

तीन लोगों की हालत गंभीर

कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार से टकराई फॉर्च्युनर, मामी-नानदे की मौत, 9 घायल

टक्कर लगने के बाद कार सड़क से करीब 10 मीटर दूर खेत में बने एक गड्ढे में जा गिरी, वहीं अनियंत्रित फॉरच्यूनर बिजली के पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए।

टोडाभीम। करोली जिले के टोडाभीम कस्बे से प्रयागराज कुंभ नहाने गए कस्बा निवासी कृष्णकांत सोनी उर्फ बंटू और उनकी मामी राधा सोनी पत्नी गिर्राज सोनी की रविवार सुबह उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं 9 अन्य लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि कृष्णकांत सोनी, पत्नी सुमन देवी, पुत्र अन्ना सोनी, रिश्ते में लगने वाले मामा गिर्राज सोनी और उनकी पत्नी राधा टोडाभीम से शनिवार शाम कार से प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। कार को चालक हरिसिंह मीना चला रहा था। सुबह करीब 9 बजे उन्होंने टॉयलेट के लिए कार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सड़क किनारे रोका था। इस दौरान गिर्राज सोनी और कार का ड्राइवर हरिसिंह मीना टॉयलेट कर वापस कार की तरफ आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही फॉरच्यूनर कार ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क से करीब 10 मीटर दूर खेत में बने एक गड्ढे में जा गिरी, वहीं अनियंत्रित फॉरच्यूनर बिजली के पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए। हादसे में कार में सवार कृष्णकांत सोनी उर्फ बंटू सोनी और उनकी मामी राधा सोनी, कृष्णकांत सोनी का पुत्र अन्ना सोनी व पत्नी सुमन देवी तथा चालक हरिसिंह मीना गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कृष्णकांत सोनी व मामी राधा सोनी ने दम तोड़ दिया। 

हादसे में ये लोग हो गए घायल
हादसे मेंं घायल सुमन देवी, अन्ना सोनी, ड्राइवर हरि मीना का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं गिरिराज सोनी सहित फॉरच्यूनर कार में सवार बालचंद्र जांगड़ (60), उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र नरेश जांगड़, बहू ज्योति जांगड़, गीता देवी (85) पत्नी मालाराम, कमाता (27) पत्नी दिनेश जांगड़ निवासी अजमेर किशनगढ़ मामूली रूप से जख्मी हुए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब