उदयपुर निगम में ब्लैकलिस्ट फर्म कोटा निगम में कर रही काम

जिस काम के लिए किया डिबार, वही काम कोटा में

उदयपुर निगम में ब्लैकलिस्ट फर्म कोटा निगम में कर रही काम
जानकारी के अनुसार जिस फर्म को उदयपुर नगर निगम ने दो साल के लिए डीबार कर दिया, वहीं फर्म कोटा नगर निगम में कई काम कर रही है।

कोटा। नगर निगम में हर काम संवेदक के माध्यम से करवाने की ऐसी परम्परा चली है कि उसमें यह भी नहीं देखा जा रहा कि कोई फर्म ब्लैकलिस्ट है या नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें कोटा की एक फर्म को उदयपुर नगर निगम से दो साल के लिए डीबार(ब्लैकलिस्ट) किया गया है। जबकि वही फर्म कोटा नगर निगम में काम कर रही है। केशवपुरा स्थित शांति ट्रेडर्स सिक्यूरिटी लिमिटेड को 5 जुलाई 2022 को उदयपुर नगर निगम से दो साल के लिए डीबार किया गया है। साथ ही उसकी प्रतिभूति राशि 35 हजार रुपए भी जब्त की गई है। 

यह है मामला
नगर निगम उदयपुर के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहड़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार उदयपुर कायन हाउस में पशुओं के रखरखाव के लिए 12 अकुशल श्रमिक उपलब्ध करवाने की निविदा नवम्बर 2021 में जारी की गई थी। जिसमें न्यूनतम दर दाता कर्म केशवपुरा स्थित शांति ट्रेडर्स सिक्यूरिटी को 20 दिसम्बर 2021 को कार्यादेश जारी किया गया। फर्म ने जनवरी 2022 से 5 जुलाई 2022 तक कार्य संतोषजनक नहीं किया। इस संबंध में फर्म को 3 जनवरी, 2 फरवरी 6 मई को नोटिस भी दिए गए। साथ ही जनवरी से मार्च तक के बिल में 10 फीसदी शास्ती भी लगाई गई।  उसके बाद भी संवेदक ने कार्य में सुधार नहीं किया। ऐसे में कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने 12 अकुशल श्रमिक उपलब्ध करवाने का आदेश विड्रा कर लिया। साथ ही उसकी 35 हजार रुपए प्रति भूति राशि को जब्त कर लिया। वहीं फर्म को दो साल के लिए डीबार कर दिया। 

कोटा निगम में कई काम
जानकारी के अनुसार जिस फर्म को उदयपुर नगर निगम ने दो साल के लिए डीबार कर दिया। वहीं फर्म कोटा नगर निगम में कई काम कर रही है। गौशाला में पशुओं को पकड़ने का ठेका इसी फर्म के पास है। लेबर सप्लाई करने से लेकर गौशाला में भूसा सप्लाई करने तक का ठेका इसी फर्म के पास है। नगर निगम ने हाल ही में यूनिपोल हटाने समेत अन्य काम का ठेका भी इसीे फर्म को दिया है।  नगर निगम गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम में भूसा सप्लाई का ठेका उसी फर्म के संवेदक ने लिया हुआ है जिसे उसयपुर में डीबार किया गया। लेकिन संवेदक बिना पावर आॅफ अटोनी दिए अन्य संवेदकों से भूसा सप्लाई का काम करवा रहा है।  इस बारे में नगर निगम कोटा दक्षिण के कार्यवाहक आयुक्त राजेश डागा का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग