नगर निगम की तरह पंचायतों में भी दिलाएं भाजपा को 100% जीत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

ट्रिपल इंजन की सरकार से आमजन तक पहुंचेंगी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं

नगर निगम की तरह पंचायतों में भी दिलाएं भाजपा को 100% जीत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
कोटा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित।

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना बोर्ड बनाया है और राजस्थान में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है, उसी तरह आगामी पंचायत चुनाव में भी पार्टी को शत-प्रतिशत जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को कोटा दौरे के दौरान कही। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर करीब 2 बजे 80 फीट रोड स्थित भाजपा के नवनिर्माणाधीन कार्यालय का अवलोकन करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कोटा शहर की ओर से मुख्यमंत्री के स्वागत, अभिनंदन और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

करीब 10 मिनट के अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान उन्होंने कोटा में रोड शो किया था। रोड शो के दौरान लोगों में दिखे उत्साह को देखकर ही उन्हें विश्वास हो गया था कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि कोटा की जनता ने जिस विश्वास के साथ नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनाया है, उसी संवेदनशीलता के साथ जनता के काम किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाएं राजस्थान में राज्य सरकार के माध्यम से लागू की जा रही हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से नगर निगम और पंचायतों के जरिए इन योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, उसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंचायतों में भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कोटा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी।

एयरपोर्ट पर भी हुआ स्वागत
कोटा आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता सहित पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से कोटा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां भी भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नया नोहरा में भाजपा कोटा देहात और बूंदी के कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से झालावाड़ के लिए रवाना होंगे।

Read More नए ड्राइवरों का टेस्ट ले रहा बदहाल ट्रैक, गड्ढों में अटका लाइसेंस का रास्ता; 75 लाख की मरम्मत को जयपुर से मंजूरी का इंतजार

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा