ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मृतक कैंसर से था पीड़ित

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

चौथमल सीमेंट की जाली बनाने का कार्य करता था । लॉकडाउन के दौरान उसका कार्य बंद हो गया और वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था।

कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिकरवार ने बताया कि रात 3:00 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली गोविंद नगर पुलिया के पास एक युवक ट्रेन से कट गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  मौके से  युवक के शव को कब्जे में किया और मोर्चरी में रखवाया। युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान चौथमल उम्र 30 साल निवासी गोविंद नगर थाना उद्योग नगर के रूप में हुई। पुलिस ने चौथमल के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया ।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चौथमल सीमेंट की जाली बनाने का कार्य करता था। लॉकडाउन के दौरान उसका कार्य बंद हो गया और वह आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। इसी दौरान 2 साल  से वह कैंसर से भी पीड़ित चल रहा था जिससे वह अवसाद में भी था। चौथमल शुक्रवार  रात 12:00 बजे खाना खाने के बाद परिजनों से बातचीत करता रहा। परिवार के अन्य सदस्य सोने चले गए उसके बाद वह घर से निकल गया।

Tags: death man

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी