Rakshabandhan 2023: बहनों के साथ भाइयों के लिए मुहूर्त बन रहा जी का जंजाल

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया: 30 को रात 9.01 बजे के बाद और 31 को सुबह सूर्योदय से सुबह 7.05बजे तक बांध सकते हैं राखी

Rakshabandhan 2023: बहनों के साथ भाइयों के लिए मुहूर्त बन रहा जी का जंजाल

रात में राखी का मुहूर्त होने से त्यौहार का इस बार भी मजा फीका हो जाएगा।

कोटा। पिछले दो साल से लगातार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया आने से बहनों के साथ भाईयों के लिए राखी का मुहूर्त जी का जंजाल बन रहा है। इस बार भद्रा का साया 30 अगस्त को रात 9.01 बजे तक रहेगा ऐसे में राखी बांधने कार्य 9 बजे के बाद ही होगा। ऐसे में बहनों को रात तक इंतजार करना होगा। जो रात में राखी नहीं बंधवाते वो 31 अगस्त को सुबह 7.05 बजे तक बंधवाना होगा। एक सवाल यह भी है कि रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को? क्योंकि पूर्णिमा तिथि इन दोनों ही दिन है। ज्योतिषियों का मत है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए 30 अगस्त को रात 9:01 बजे के बाद ही राखी बंधवाएं। कुछ ज्योतिषियों को मत यह भी है कि 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि सुबह 7:05 मिनट पर खत्म हो जाएगी, इसलिए इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 7:05 मिनट तक राखी बंधवा सकते हैं। बहनों के सामाने समस्या ये है कि रोडवेज नि:शुल्क यात्रा 30 अगस्त को सुबह से रात 12 बजे तक ही दे रहा है। ऐसे जिन बहनों को 31 को राखी बांधनी है वो इस छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगी । दूसरा जिन बहनों के भाई कारागार में उन्हें राखी किस समय बांधे ये उनके लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। हालांकि कुछ ज्योतिषी का कहना है कि उदयातिथि में 31 रक्षाबंधन रहेगा ऐसे में सारा दिन राखी बांध सकते है। वैसे श्रेष्ठ महुर्त तो 30 अगस्त का ही है। ऐसे भाईयों के सामने समस्या है रात को राखी बंधवाएंगे तो दिखाएंगे कैसे । 

पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है और इस दौरान भद्रा का साया कब तक रहेगा?
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण कुमार श्रृंगी ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10.58 मिनट से पूर्णिमा तिथि लगेगी। इसी समय से भद्रा भी लग जाएगी। इसका साया रात 9:01 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि गुरुवार को सुबह 7:05 बजे तक रहेगी।  राखी कब बंधवाना उचित, 30 या 31 को? ज्योतिषियों के मुताबिक दोनों ही दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है, लेकिन भद्रा काल को छोड़कर। 30 को रात 9.01 बजे के बाद राखी बांधी जा सकती है। वहीं 31 को भी पूर्णिमा उदयातिथि में रहेगी, इसलिए इस दिन भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। हालांकि कुछ ज्योतिषियों का मत है कि 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 7:05 तक ही रहेगी, इसलिए सूर्योदय से 7.05 के बीच ही राखी बांधना उचित होगा।

भद्रा क्या है, इसमें शुभ कार्य क्यों वर्जित हैं
ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण कुमार श्रृंगी ने बताया कि शास्त्रों के मुताबिक भद्रा सूर्य की पुत्री हैं। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। खासकर तब, जब भद्राकाल का निवास पृथ्वी लोक पर हो। चूंकि इस बार भद्रा का निवास पृथ्वी लोक पर है, इसलिए बुधवार को भद्राकाल में शुभ कार्य नहीं किए जा सकते। एक मान्यता के मुताबिक जब भद्रा का निवास स्वर्ग लोक या पाताल लोक में होता है, तो उसका प्रभाव पृथ्वी लोक पर नहीं माना जाता।

इस बार रक्षाबंधन पर होंगे तीन योग
ज्योतिषाचार्य पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि इस बार 30 अगस्त को बुद्धादित्य और आयुष्मान योग हैं। इसके अलावा मित्र योग भी रहेगा। इन योग के अलावा चंद्रमा कुंभ और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे, जिनकी दृष्टि परस्पर एक-दूसरे पर रहेगी। इस कारण इस दिवस पर इन दोनों ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा का शुभ प्रभाव लोगों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र भी रहेगा।

Read More पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन

रात में मुहूर्त आने से त्यौहार का मजा होगा किरकिरा
राखी का त्यौहार स्नेह औ प्रेम का त्यौहार है। रात में राखी का मुहूर्त होने से त्यौहार का इस बार भी मजा फीका हो जाएगा। दो भाई अलग अलग जगह रहते है उन बहनों के लिए ये मुहूर्त भारी पड़ रहा है। एक भाई को रात में 9 बजे बाद राखी बांधकर दूसरे भाई के पास जाने का समय ही नहीं मिलेगा। दूसरे भाई का सुबह बांधने जाए तो समय 7 बजे तक ही मुहूर्त ऐसे में बहनों के साथ धर्म संकट है वहीं भाईयों के लिए भी समस्या कम नहीं है। रात को राखी बांधते नहीं सुबह जल्दी तैयार होकर कैसे राखी बंधवाएंगा ना तो फोटा सेंशन होगा नहीं सेल्फी विंथ राखी का मजा आएगा। 
- शशिकुमार, निवासी कोटा

Read More पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट शिलान्यास पर काम तेज करने की सरकार से की मांग, कहा- निर्माण गुणवत्ता और तेजी से कार्य जरूरी, पर्यटन हब के लिए महत्वपूर्ण

भद्रा का साया पड़ रहा स्नेह के बंधन पर 
राखी पर भद्रा का साया भाई बहन के स्नेह के बंधन पर पिछले दो साल से से भारी पड़ रहा है। मुहूर्त 9.01 बजे के बाद का है। ऐसे में रात को राखी बांधनी पड़ रही है। जिन घरों में रात में राखी नहीं बांधते उनके लिए तो सबसे ज्यादा परेशानी है। सुबह सूर्योदय से पहले उठकर भाई बहन तैयार हो उसके बाद अलसुबह राखी बांधना जी का जंजाल हो जाता है। सुबह सब आलस के मुड में रहते है। बच्चे कहते सुबह सुबह कौन राखी बंधवता है। रात में बांधे तो समस्या की भाई अपनी राखी किसे दिखाएं। 
-दिव्या पंचौली, निवासी कोटा

Read More अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत

रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा का एक टाइम ही मिलेगा फायदा
इस बार राखी बांधने का समय 30 अगस्त को रात 9.01 बजे बाद है। सरकार ने रोडवेज की नि:शुल्क यात्रा 30 अगस्त सुबह से रात 12 बजे तक ही रखी है।  ऐसे में भाई को राखी बांधकर उसी दिन ससुराल घर लौटना संभव नहीं होगा। रात को भाई जाने नहीं देंगे। ऐसे में रोडवेज का एक टाइम की यात्रा का ही लाभ मिल सकेंगा। -रिकु गुर्जर, निवासी कोटा 

कारागार में भद्रा के साये में बांधनी होगी भाई को राखी
राखी का मुहूर्त रात को होने से जिन बहनों के भाई कारागार में उनके लिए राखी बांधने की सबसे बड़ी समस्या होगी। कारण की कारागार का समय निर्धारित है। वहां भद्रा और मुहूर्त नहीं देखा जाता ऐसे में बहनों को कारागार के तय समय भद्रा काल में राखी बांधनी होगी। बहनों के दोहरा संकट है भाई को भद्रा के साए से भी बचना है। समय पर राखी भी बांधनी है। ऐसे दोनों का कोम्बो बिठाना मुश्किल होगा। 
- मनोज शर्मा, निवासी कोटा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह