एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या

आईआईटी की कर रहा था तैयारी

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या
डेढ़ साल पहले कोटा आया था आईआईटी की तैयारी कर रहा था।

कोटा। शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  महावीर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने कमरे के गेट के रोशनदान से साफी से फांसी का फंदा लगाया । बताया जा रहा है कि छात्र सोमवार की रात से कमरे से बाहर नहीं आया था।मंगलवार शाम को सुसाइड का पता लगा। फांसी लगाने वाला छात्र वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़  (18) बिहार के गया का रहने वाला था। करीब डेढ़ साल पहले  कोटा आया था। महावीर नगर तृतीय इलाके में किराए से रहता था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। शव को नए हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

महावीर नगर थाना अधिकारी परमजीत ने बताया छात्र पिछले साल भी कोटा रहा था। अभी दूसरे सेशन की पढ़ाई के लिए कोटा में रह रहा था। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। 15 अगस्त को छुट्टी थी। छात्र दिनभर अपने कमरे  से बाहर नहीं निकला। देर शाम को दूसरे कमरे में रहने वाले अन्य छात्र ने वाल्मीकि के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला गया । तब साथी छात्र ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर करीब रात 8 बजे पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से लॉक था। दरवाजे को तोड़ा तो छात्र फांसी पर लटका हुआ था। उसने दरवाजे के रोशनदान से साफी लगाकर गले में फंदा लगा रखा था । शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ।परिजनों के आने के बाद कारणों का पता लगेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध