सड़क का सीना जगह-जगह से छलनी

गाजी सालारपीर सड़क का है मामला : बारिश से हुई दुर्दशा, मरम्मत की मांग

सड़क का सीना जगह-जगह से छलनी

दरगाह पर जाने वाले जयरीनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोईकलां। मोईकलां में  मेगा हाइवे से गाजी सालारपीर दरगाह तक जाने वाली सड़क जगह-जगह से छलनी हो चुकी है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। श्रीपायरा हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्वालु भी इसी रोड़ से गुजरते है। दरगाह पर जाने वाले जयरीनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारापाटी वन क्षेत्र की तरफ तो सड़क की सूरत पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। साथ ही पायरा हनुमान मंदिर तिराहे पर गड्डे होने से श्रद्वालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंजूमन कमेटी के सदर इस्लामुद्वीन मेवाती व सचिव इमरान अंसारी का कहना है कि हर गुरुवार को दरगाह पर दूरदराज से भी जायरीन आते है। 

वाहन चालक हो रहे चोटिल
साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को फिसलकर गिरने का अंदेशा भी लगा रहता है। कई बार तो वाहन चालक इस सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके है। दूसरी तरफ रेत्या बस्तीवासियों का भी कहना है कि इस रोड़ की हालत काफी खराब हो चुकी है। रोड़ मरम्मत की मांग को लेकर अंजुमन कमेटी की और से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश नागर को ज्ञापन दिया गया है। 

गड्ढों से हो रहा हादसों का खतरा , राहगीर परेशान
वहीं सड़क पर बडे-बडे जानलेवा गड्ढें हो रहे है। जिससे कभी भी बडे हादसे होने की संभावना बनी रहती है। शायद जिम्मेदारों को किसी बडे हादसे होने का इंतजार है। 

 गाजी सालारपीर रोड़ तेज व अधिक बारिश के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है। 
-इस्लामुद्वीन उर्फ बन्टी मेवाती, सदर, अंजूमन कमेटी मोईकलां

Read More असर खबर का : नगर परिषद ने आम रास्ते पर चलाया पीला पंजा, जानें पूरा मामला

सड़क काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो रही है। पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। जल्द ही सड़की की मरम्मत कराई जाए।
-कालूराम, रेत्या बस्तीवासी। 

Read More बाड़मेर में तेल कम्पनी के ब्लास्ट्स के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन, अस्पताल भवन और स्कूल की इमारत जर्जर

जल्द ही गाजी सालारपीर रोड़ का मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
-दिनेश नागर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

Read More जेसीटीएसएल को मिलने वाली पीएम-ई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू, पूरी तरह प्रदूषण रहित

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट