कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 

कोटा में तीन बच्चे नदी में और सावर में दो तालाब में डूबे 
होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

बपावर कलां/सावर। होली की खुशियों पर उस समय ग्रहण लग गया जब प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कोटा के बपावर कलां में होली खेलने के बाद नदी में नहाने उतरे सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चे काल का ग्रास बने और कोटा के बपावर थाना क्षेत्र के उमरदा गांव में नदी में नहाने गए दो सगे भाई वह एक बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई।  बपावर के उमरदा गांव का रहने वाला लखन (11), वंशिका (8) तथा अभिषेक (14) होली खेलने के बाद नदी पर नहाने गए।  नदी  किनारे पर चप्पल व कपड़े मिलने से बच्चों के डूबने का पता लगा। ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी और एक घंटे की मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया।  इसी प्रकार केकड़ी के सावर कस्बे में तालाब के किनारे खेलते समय दो स्कूली बच्चों जीसान शेख (15) और मोहम्मद तालिब (17) की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपनी गेंद लेने तालाब में गए थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। 4064 बूथों...
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश
जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त
आमेर की हाथी सवारी में बड़ा बदलाव : हथिनी अनामिका रोटेशन से बाहर, मेडिकल फिटनेस जांच में अनफिट पाई गई
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान पाकिस्तान दौरे पर: पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात ; भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें कैसे ?
विकास और सुशासन से परास्त हो रहा नक्सलवाद, बस्तर में शांति और अवसरों का नया दौर शुरू : पीएम मोदी
गायत्री जयंती पर कल से होंगे विशेष आयोजन, श्री गीता गायत्री मंदिर तैयार