Voice Of Gen-Z & Alpha : हाउस वाइफ’हो सकती है तो ‘हाउस हसबैंड’ क्यों नहीं?

विद्यार्थियों ने कहा—घर चलाना किसी एक की नहीं, दोनों की जिम्मेदारी

Voice Of Gen-Z & Alpha : हाउस वाइफ’हो सकती है तो ‘हाउस हसबैंड’ क्यों नहीं?
घरेलू जिम्मेदारियों में साझेदारी से कम होगा पारिवारिक तनाव।

कोटा। महंगाई के दौर में जब घर की आमदनी बढ़ाने के लिए पति-पत्नी दोनों को नौकरी या व्यवसाय के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है, तो फिर घर की जिम्मेदारियां भी सिर्फ पत्नी के हिस्से क्यों रहें? पति-पत्नी दोनों कमाते हैं तो खाना बनाने से लेकर बच्चों की देखभाल और घर के छोटे-बड़े कामों में साझेदारी भी जरूरी है। ‘हाउस वाइफ’ हो सकती है तो ‘हाउस हसबैंड’ क्यों नहीं? ‘दैनिक नवज्योति’से छात्र-छात्राओं ने इसी सवाल पर अपनी बेबाक राय रखी—‘हाउस वाइफ’ हो सकती है तो ‘हाउस हसबैंड’ क्यों नहीं?

घर के काम में कैसी शर्म?
यदि पत्नी कमाने के लिए घर से बाहर निकल रही है तो पति को घर के काम में हाथ बंटाने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे तो घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आज के समय में यह संभव नहीं कि घर के सारे काम पुरुष या महिला अकेले ही करे। दोनों को एक-दूसरे की राय और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना होगा।
-इशान महावर, कॉलेज स्टूडेंट

50 प्रतिशत काम में भागीदारी
पति को पत्नी के साथ घर के काम में बराबर की भागीदारी निभानी चाहिए। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि पति कमाई भी करे और घर का पूरा काम भी अकेले संभाले। पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे की जिम्मेदारियों और परिस्थितियों को समझना चाहिए। तभी काम चलेगा और घर में बरकत आएगी
-अमन मीणा, कॉलेज स्टूडेन्ट

पति का भी कर्तव्य
यदि पत्नी घर के बाहर नौकरी या व्यवसाय के लिए जा रही है तो पति का भी कर्तव्य है कि वह घर के काम में उसका हाथ बंटाए। पत्नी अगर पहले घर का पूरा काम करे और फिर कमाने जाए तो उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और दम्पति के बीच तनाव बढ़ सकता है। परिवार को संभालने के लिए दोनों का सहयोग जरूरी है।
-तनिषा जैन, कॉलेज स्टूडेन्ट

Read More गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा कोटा, अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा भगवान गणेश की पूजा के बाद सूरज पोल गेट से शुभारंभ

थोड़ा-बहुत तो कर सकते हैं
हर महिला का घर से बाहर जाकर कमाना जरूरी नहीं है। कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के कारण घर पर रहती हैं। ऐसे में भी पति छोटे-मोटे घरेलू कामों में पत्नी का हाथ बंटा सकता है। सहयोग की शुरुआत बड़े बदलाव से नहीं, छोटे कामों से भी हो सकती है।
-अनुष्का मीणा, कॉलेज स्टूडेन्ट

Read More 50 हेक्टेयर में जंगल की दुनिया बसा रहा वन्यजीव विभाग

पति-पत्नी दोनों बराबर
आज के समय में पति-पत्नी दोनों बराबर हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ निभाना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि कमाने की जिम्मेदारी केवल पति की और घर के हर काम की जिम्मेदारी केवल पत्नी की हो। जिम्मेदारियों को लेकर लगातार तनाव रहे तो परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं और बात गंभीर पारिवारिक मतभेदों तक पहुंच सकती है।
-दिशा मीणा, कॉलेज स्टूडेन्ट

Read More पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, बचाने आई भाभी पर भी डंडे से वार

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला   एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार को लेकर राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया। अध्यक्ष...
परिवहन कार्यालयों में बनेंगे तकनीकी केन्द्र : एटीएस, डीटीसी और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होंगे स्थापित
राज ठाकरे का भाजपा पर निशाना, बोले- केंद्र सरकार गांधीजी की सीख को अपनाने की जगह सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के मौके पर करती है याद
100 करोड़ की ठगी : 2 आरोपी गिरफ्तार, ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज और ट्राइंफ बाइक बरामद
बॉक्सिंग में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण
Asian Games 2026: जन्मदिन पर लवलीना ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, 12 सालों का इंतजार खत्म
गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना