उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश और परिजनों की मांग पर दफन शव निकाला, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

करोड़ों की जमीन का मामला आ रहा है सामने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मामले का खुलासा 

उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश और परिजनों की मांग पर दफन शव निकाला, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

सिंदरु मामले में हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग करने वाले मृतक के भतीजे भंवरलाल ने 27 मार्च 2025 को सांडेराव थाना में पांच जनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

नोवी। सुमेरपुर वृत के सांडेराव थानान्तर्गत सिंदरु में उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश और परिजनों की मांग पर सोमवार को वृद्ध का शव समाधि से निकाला। परिजनों, कार्यपालक मजिस्ट्रेट और थानाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया। शव का विसरा जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत स्वाभाविक रुप से हुई अथवा हत्या। सुमेरपुर वृत के सांडेराव थानांतर्गत सिंदरु निवासी 76 वर्षीय दीपाराम पुत्र गलाराम कुम्हार का निधन 5 जून को हुआ था। निधन के बाद मृतक के भतीजे और अन्य पारिवारिक रिश्तेदारों ने समाजबंधुओं की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्जाशुदा खेत पर ही समाधि दे दी थी।

इस बीच मृतक के भतीजे नारायणलाल पुत्र पकाराम निवासी सिंदरु को आकस्मिक हुई मौत पर संदेह हुआ। भतीजे नारायणलाल ने 7 जून को सांडेराव थानाधिकारी के समक्ष पेश होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी। थानाधिकारी ने मामले के संबंध में उपखंड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर कालूराम कुम्हार से मार्गदर्शन मांगा। जिसके बाद उपखंड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश जारी किए। 

कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम 
उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद सीएमएचओ ने मेडिकल बोर्ड के रुप में पाली से डॉ.महेंद्र चौधरी, डॉ.खेतमल पी और डॉ.पंकज माथुर को शामिल किया। मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सिंदरु में समाधि स्थल के पास शव को बाहर निकालकर शव का पोस्टमार्टम किया। शव से विसरा रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी है। जिसके बाद ही पता चलेगा कि स्वाभाविक मौत हुई अथवा हत्या। पोस्टमार्टम के बाद शव का सुरक्षित भूमि दाह करवाया गया। इस मौके पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सुमेरपुर तहसीलदार दिनेश आचार्य, सांडेराव थानाधिकारी गीता सिंह समेत मृतक के परिजन और भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

जमीनी विवाद में हत्या की जताई आशंका 
सिंदरु निवासी 76 वषीय दीपाराम पुत्र गलाराम कुम्हार भोपाजी की मौत पर समाधि देने के बाद उनके भतीज नारायण लाल ने जमीन विवाद के चलते चाचा की मौत पर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा के शरीर पर कीडे पड़ गए थे। शव को सुमेरपुर अस्पताल से सिंदरु लाने के बाद बदबू आ रही थी। हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस थाना सांडेराव में 7 जून को रिपोर्ट पेश कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। गौरतलब है कि मृतक अकेला ही कृषि कुएं पर रहता था। उसके कोई संतान नही थी। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके नाम से सिंदरु के पास ही करोड़ों की कृषि भूमि है।

Read More बडे़ भाई की गोद में तड़पते तोड़ा दम : जोधपुर रैफर के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई बंद, मरीज की एम्बुलेंस में मौत

छह माह पहले जताया था जान-माल का खतरा 
सिंदरु मामले में हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग करने वाले मृतक के भतीजे भंवरलाल ने 27 मार्च 2025 को सांडेराव थाना में पांच जनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसमें रास्ता रोककर मृतक दीपाराम और उसे धमकी देने और जान-माल के खतरे की आशंका जताई थी।

Read More दरिंदगी की सारी हदें पार : शादी होने में आ रही थी रुकावटें, दे दी 11 वर्षीय मासूम की नरबलि

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत