ऑपरेशन चक्रव्यूह : प्रतापगढ़ में 4.646 किलो एमडी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार ; जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत दस करोड़

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की

ऑपरेशन चक्रव्यूह : प्रतापगढ़ में 4.646 किलो एमडी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार ; जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत दस करोड़

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ डीएसटी टीम और धोलापानी थाना पुलिस ने  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 किलो 646 ग्राम एमडी जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

प्रतापगढ़। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ डीएसटी टीम और धोलापानी थाना पुलिस ने  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 किलो 646 ग्राम एमडी जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। शुक्रवार को धोलापानी क्षेत्र में थाने से पहले स्थित स्पीड ब्रेकर के पास नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जतीन (22) पुत्र कैलाश मालवीय, जबकि पीछे बैठे युवक ने स्वयं को जितेन्द्र (27) पुत्र रतनलाल मालवीय दोनों निवासी मानपुरा थाना कोतवाली प्रतापगढ़ बताया। दोनों के कंधों पर काले बैग लटके थे। पुलिस ने संदेह की पुष्टि होने पर बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 4 किलो 646 ग्राम एमडी बरामद की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा