धार्मिक स्थलों को धार्मिक ही रहने दे व्यवसाय और मनोरंजन का केंद्र न बनाएं: सांसद महिमा कुमारी

संसद के शून्यकाल में उठाए नाथद्वारा स्थित शिव मूर्ति के व्यवसायीकरण पर सवाल 

धार्मिक स्थलों को धार्मिक ही रहने दे व्यवसाय और मनोरंजन का केंद्र न बनाएं: सांसद महिमा कुमारी
केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध है की ऐसे स्थलों को सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही विकसित किया जाए।

राजसमंद। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में पहली बार में ही धार्मिक पाखंड और धर्म के व्यवसायीकरण पर प्रश्नों की बौछार कर दी। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राजस्थान में सबसे बड़ी जीत के लिए राजसमंद संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार और कार्य के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि में उस प्रदेश से आती हूं जो भक्ति, शक्ति और वीरता के लिए जाना जाता है, 
में उस क्षेत्र से आती हूं जो मीरा बाई, पन्नाधाय, रानी पद्मिनी और हाड़ी रानी के लिए जाना और पहचाना जाता है। में उस वंश की बहु हूं जिसको पूरी दुनियां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम से जानती हैं। 

सांसद में कहा कि उनके पुरखों ने कभी भी जाति, वर्ग या स्त्री - पुरुष में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। इस देश के लिए, इस मातृ भूमि के लिए सभी वर्गों ने समान रूप से बलिदान दिया है। लेकिन मुझे दुख है कि सदन में विपक्ष द्वारा जाति, धर्म और वर्ग के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश की जा रही है। मेवाड़ का इतिहास 1400 सालों से भी पुराना इतिहास रहा है जहां 36 ही कोमों को साथ लेकर, एक माला में बांधकर आगे बढ़ने की परंपरा रही है। 

सांसद ने आसान के माध्यम से धर्म के व्यवसायीकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थल, धार्मिक स्थल ही रहने चाहिए। धार्मिक स्थलों को मनोरंजन या व्यवसाय का केंद्र नहीं बनाना चाहिए। 

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने अपने संसदीय क्षेत्र के नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित विशाल शिव मूर्ति के व्यवसायीकरण के साथ मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि शिव मूर्ति में लिफ्ट लगाना, जूते चप्पल पहनकर जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होती है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार से अनुरोध है की ऐसे स्थलों को सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही विकसित किया जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
उड़ानों का संचालन इन दिनों तय समय पर नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दो फ्लाइट देरी से रवाना...
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार