काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने युवक को तलवार से काट डाला, आपसी रंजिश मेंं दिनदहाडे़ वारदात

दो दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच हुई थी मारपीट

काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने युवक को तलवार से काट डाला, आपसी रंजिश मेंं दिनदहाडे़ वारदात

दर्जन युवकों ने 30 वर्षीय हिम्मत सिंह दसाणा पर तलवार सहित अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर अवस्था में उसे नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पिछले चार-पांच दिन से आपसी रंजिश चल रही थी।

राजसमंद। जिले के खमनोर क्षेत्र के गांव गुड़ा में मंगलवार सुबह चमत्कार चौराहे पर आधा दर्जन युवकों ने 30 वर्षीय हिम्मत सिंह दसाणा पर तलवार सहित अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर अवस्था में उसे नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पिछले चार-पांच दिन से आपसी रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते हमलावरों ने मृतक का पीछा किया और चौराहे पर उस पर हमला कर दिया। पूरी घटना एक दुकान केसीसीटीवी कैमरेमें कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों को काली स्कॉर्पियो में आते और हमला करते देखा जा सकता है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और राजपूत समाज के लोगों ने नाथद्वारा अस्पताल के मोर्चरी के बाहर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
खमनोर पुलिस ने देर शाम केलवाड़ा क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में हमेरसिंह, नाथूसिंह, हिम्मतसिंह, किशनसिंह, कालूसिंह और प्रेमसिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का अहमदाबाद में होटल व्यवसाय है और आपसी विवाद के चलते उन्होंने यह हत्या की। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान